Byelection Results 2022 LIVE : आजमगढ़ सीट पर बीजेपी की जीत, बीजेपी के निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराया

रविवार, 26 जून 2022 (16:36 IST)
नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों में लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। यहां 23 जून को मतदान हुआ था। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...
आंध्रप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में वाईएसआरसी ने आत्मकुरु सीट 82,888 वोटों से जीती
आंध्रप्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRC) ने आत्मकुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 82,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार एम. विक्रम रेड्डी ने 82,742 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के जी भरत कुमार को हराया है।
 
झारखंड के मंदार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की जीतीं। 


- आजमगढ़ सीट पर बीजेपी की जीत, बीजेपी के निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराया। दिनेशलाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराया।
- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि इस उप चुनाव के परिणाम ने दूरगामी संदेश दिया है कि भाजपा 2024 में उप्र की सभी 80 लोक सभा सीटों पर विजय की ओर अग्रसर हो रही है

 
-उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।
-संगरूर लोकसभा उपचुनाव में आप को बड़ा झटका, SAD प्रत्याशी की जीत
-आप ने संगरूर लोकसभा चुनाव में हार मानी, शिअद (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान को बधाई दी।
-आंध्रप्रदेश के आत्मकुर सीट पर YSR कांग्रेस के मेकापति रेड्‍डी ने भाजपा के भरत कुमार को 82,000 से ज्यादा वोटों से हराया।
-राजेंद्र नगर सीट पर आप के दुर्गेश पाठक जीते।
-रामपुर में भाजपा 34232 वोटों से आगे, आजमगढ़ में निरहुआ को 7000 वोटों की बढ़त
-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक रामपुर और आजमगढ़ में भाजपा आगे।
-पंजाब के संगरूर में सिमरनजीत मान आगे, AAP दूसरे स्थान पर।
-त्रिपुरा की टाउन बारदोवाली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा की जीत।
-त्रिपुरा में 4 में से 3 सीटें भाजपा ने जीती, अगरतला सीट पर कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन की जीत। 
-आजमगढ़ में कड़ा मुकाबला, भाजपा के निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव पर फिर बनाई बढ़त।
-रामपुर में सपा प्रत्याशी आगे
-झारखंड की मांडर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त।
-त्रिपुरा विधानसभा उपचुनावः 4 में से 3 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे
-रामपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा ने फिर बनाई बढ़त।
-संगरूर : आप उम्‍मीदवार गुरमेल सिंह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्‍मीदवार सिमरनजीत सिंह मान से आगे निकले।
-त्रिपुरा की टाउन बोरदोवाली सीट पर के मुख्यमंत्री माणिक साहा आगे
-दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP के दुर्गेश पाठक ने बनाई बढ़त।
-रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी आगे।
-त्रिपुरा की अगरतला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुदीप रॉय बर्मन ने बनाई बढ़त।
-झारखंड में मांडर सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
-आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के रुझानों में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सपा के धर्मेंद्र यादव पर बनाई बढ़त।
-आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु सीट पर हुए उपचुनाव में YSR कांग्रेस आगे।
-रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा करीब 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-त्रिपुरा की जुबराजनगर सीट पर भाजपा की मलीना देबनाथ आगे।
-संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं।
-आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी। पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे। ईवीएम में हेरफेर का आरोप लगाते हुए धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से भिड़ गए।
-उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में हुए उपचुनावों के लिए मतगणना जारी
-पंजाब की संगरूरू लोकसभा सीट पर भी हो रही है वोटों की गिनती 
-दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मांडर, त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर, और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु विधानसभा सीट पर भी शुरू हुई काउंटिंग।
-आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव को भाजपा के दिनेशलाल उर्फ निरहुआ चुनौती दे रहे हैं।
-रामपुर सीट पर भाजपा के घनश्याम लोधी और एसपी के आसिम राजा के बीच मुकाबला।
-संगरूर में आम आदमी पार्टी ने गुरमेल सिंह, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और भाजपा ने केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया। अकाली दल ने बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को दिया टिकट।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी