CAA विरोध प्रदर्शन, जबलपुर के 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (19:38 IST)
जबलपुर। नागरिकता कानून (संशोधन) के खिलाफ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में हिंसा भड़क गई। इसके चलते शहर के 4 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

एसपी अमित सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के 4 थाना क्षेत्रों- गोहलपुर, मिलोनीगंज, हनुमानताल एवं आधारताल थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हिंसा में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सिंह ने बताया कि ‍पथराव करने वाले लोगों में ज्यादातर बच्चे थे। शहर की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने शनिवार 21 दिसंबर को जिले में स्थित सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी