Weather Updates: मध्यप्रदेश समेत 21 राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में कोहरा

गुरुवार, 4 मई 2023 (08:58 IST)
नई दिल्ली। आज गुरुवार को पश्चिमी हिमालय (Western Himalayas) पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी (Himalayas) भी हो सकती है। तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में वर्षा की संभावना है।
 
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण हरियाणा पर बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। मध्यप्रदेश के मध्य भागों से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। 6 मई के आसपास हमारे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, मई के महीने में असामान्य मौसम : दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा दिखाई दिया, जो मई के महीने में असामान्य है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना सबसे गर्म होता है और इसमें औसत अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा में अत्यधिक नमी और दिन तथा रात के तापमान में काफी अंतर की वजह से कोहरे के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक हल्के कोहरे में दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है।
 
सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 20.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी में गुरुवार सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल: स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, विदर्भ के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की दो मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई।
 
मध्यप्रदेश, दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश, मध्य और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
मेघालय, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश, तटीय ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। तमिलनाडु और दक्षिण आंध्रप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश तथा पूर्वी मध्यप्रदेश और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, दक्षिण कर्नाटक और गुजरात, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी