Chandrayaan2 : नहीं टूटी उम्मीद, जल्द ही मिलेगी अच्छी खबर

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (12:19 IST)
नई दिल्ली। लैंडर विक्रम अंतिम समय में भले ही चंद्रमा की सतह पर नहीं उतर पाया, लेकिन इसरो की टीम निराश नहीं है। इसरो का कहना है कि कुछ दिन में गुड न्यूज मिलेगी।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो का कहना है कि जल्द ही गुड न्यूज देंगे। इस बीच, इसरो की टीम उस वजह का पता लगा रही है, जिसके चलते लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर नहीं उतर पाया। फिलहाल लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया है।
ALSO READ: Chandrayaan 2 पर बाज नहीं आया पाकिस्तान, इमरान के मंत्री ने की घटिया टिप्पणी
इसरो का कहना है कि लैंडर की अभी कोई खबर नहीं है। आर्बिटर द्वारा भेजी जाने वाली तस्वीरों के माध्यम से लैंडर का पता लगाएंगे। कुछ दिन में देश को गुड न्यूज देंगे। 
ALSO READ: Chandrayaan-2 : सांसें थमाने वाले रहे वो 15 मिनट, पढ़िए पूरी कहानी
उल्लेखनीय है कि जब लैंडर विक्रम चंद्रमा पर नहीं उतर पाया तो इसरो प्रमुख सिवन अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। सबसे खास बात यह रही कि इस मौके पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया।
 
इतना ही नहीं, मोदी स्वयं भावुक हो गए। उन्होंने सिवन से कहा कि हिम्मत मत हारिए, मैं और यह पूरा देश आपके साथ है। हमें निराश होने की जरूरत नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख