सीएम केजरीवाल ने लिया बड़ा फैसला, दिल्ली में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (13:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। 
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख