CNG पर फिर महंगाई की मार, दिल्ली में क्या है दाम?

Webdunia
रविवार, 15 मई 2022 (09:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रविवार को सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए। नई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी गैस (CNG Price) का रेट 73.61 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे।
 
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 76.17 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी 80.84 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही है। गुरुग्राम में सीएनजी गैस का नया दाम 81.94 रुपए प्रति किलोग्राम है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख