कांग्रेस महाधिवेशन के दूसरे दिन 3 प्रस्तावों पर चर्चा, सोनिया-खरगे के भाषण पर सबकी नजर

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (09:48 IST)
नवा रायपुर। कांग्रेस के महाधिवेशन दूसरे दिन सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन होगा। इस पर सभी की नजरें लगी हुई है। आज महाधिवेशन में राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
 
3 दिवसीय महाधिवेशन के पहले दिन पार्टी के संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे।
 
कांग्रेस के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसके तहत पार्टी के संगठन में सभी स्तर पर अनूसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना है।
 
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आधे टिकट 50 से कम उम्र वालों को देने का प्रस्ताव भी कांग्रेस महाधिवेशन में आया। बूथ से राष्‍ट्रीय स्तर तक सोशल ऑडिट का प्रस्ताव है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी