कांग्रेस का पीयूष गोयल पर बड़ा हमला, ऐसे मंत्री हो तो ईश्वर ही अर्थव्यवस्था का तारणहार

Webdunia
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (10:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन को बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि यदि ऐसे मंत्री हो, तो केवल ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।
 
रमेश ने ट्वीट किया, 'जी हां, मंत्री जी। गुरुत्वाकर्षण की खोज करने के लिए आइंस्टीन को गणित की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि न्यूटन ने पहले ही यह कर दिया था। इंतजार कीजिए, अब मानव संसाधन विकास मंत्री यह कहेंगे कि न्यूटन से काफी पहले ही हमारे पूर्वज गुरुत्वाकर्षण के बारे में सब कुछ जानते थे (या उन्होंने पहले ही ऐसा कह दिया है?), इस प्रकार के मंत्री हो तो भगवान ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।'
 
 
गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। इंटरनेट यूजरों ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया। लोगों ने उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिए याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिए।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख