चुनाव आयोग पर कांग्रेस ने कसा तंज, भाजपा ने किया पलटवार

गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (10:45 IST)
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस और भाजपा में इस संवैधानिक संस्था को लेकर तकरार हो गई। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर तंज कसा तो भाजपा ने इस पर पलटवार करने में देर नहीं की।
 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है।
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद ने कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने दोनों राज्यों में हार के डर से अपनी बहानेबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर निशाना, क्योंकि राहुल को है बचाना। परिवार तंत्र की लोकतंत्र के प्रति सशर्त प्रतिबद्धता है। जब वे चुनाव जीतते हैं तो आयोग ठीक हो जाता है।
 

Even before poll dates are announced (as per news channels) - Congress has started it’s usual bahana baazi fearing defeat in both states

ECI par nishana
Kyuki Rahul ko hai bachana

Parivar tantra has conditional commitment to LOKTANTRA

When they win ECI is ok! pic.twitter.com/EMYO7tfSVO

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 3, 2022
इस पर भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने भी पलटवार किया है। देवरिया से भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया, ‘लड़ने से पहले ही मान ली हार, बाकी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड में भी यही आयोग था।’
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे गुजरात चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। राज्य में 2 चरणों में मतदान हो सकता है। चुनाव परिणामों की घोषणा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनावों के साथ ही की जा सकती है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी