Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, पेट्रोल डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं

गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (09:03 IST)
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार को भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। आज जारी भाव के अनुसार गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 97 रुपए लीटर और डीजल 32 पैसे बढ़कर 90.14 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 1 डॉलर का उछाल आया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव में भी आज बदलाव दिख रहा है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 0.60 डॉलर बढ़कर 95.35 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में करीब 1 डॉलर का उछाल आया है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 0.60 डॉलर बढ़कर 95.35 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 0.46 डॉलर के उछाल के साथ 89.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी