स्थापना दिवस पर स्तंभ से गिरा कांग्रेस का झंडा, सोनिया गांधी कर रही थीं फहराने की कोशिश

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (11:31 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं।
 
इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया के तहत गांधी ने पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ झंडा अपने हाथों में ले लिया और इसे कुछ देर के लिए हाथों में थामकर रखा।
 
बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोग उपस्थित थे।
 

#WATCH | Congress flag falls off while being hoisted by party's interim president Sonia Gandhi on the party's 137th Foundation Day#Delhi pic.twitter.com/A03JkKS5aC

— ANI (@ANI) December 28, 2021
कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संदेश जारी कर कहा कि हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी