कांग्रेस ने पूछा, बलात्कारी बाबाओं से भाजपा नेताओं का ये रिश्ता क्या कहलाता है...

गुरुवार, 14 जून 2018 (10:18 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा नेताओ पर बड़ा हमला करते हुए ट्विटर पर सत्तारुढ़ पार्टी के नेताओं के साथ बलात्कारी बाबाओं का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो कांग्रेस ने पूछा हैै‍ कि बलात्कारी बाबाओं से भाजपा नेताओं का ये रिश्ता क्या कहलाता है।

उल्लेखनीय है कि आसाराम और गुरमीत राम रहीम सिंह बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जा चुके हैं, जब‍कि फलाहारी बाबा और दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप है। 
 
एक मिनट के इस वीडियो में कई राज्यों के मुख्यमं‍त्री बलात्कारी बाबाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले राजनाथ फलाहारी बाबा के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अलग अलग तस्वीरों में फलाहारी बाबा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ हैं।
 
इसके बाद बलात्कार के आरोपी दाती महाराज के साथ खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, संघ प्रमुख मोहन भागवत और शिवराज सिंह की तस्वीरें हैं। वीडियो में हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर और वीके सिंह गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में कहा गया है कि एक व्यक्ति इस बात से जाना जाता है कि उसकी संगत कैसी है। बलात्कारी बाबाओं के साथ नजदीकियों से भाजपा ने इसे उदाहरण से साबित किया है। वीडियो के अंत में कहा गया है कि अब बचाव में मोदी क्या कहेंगे? 
 

Here's a quick summary of BJP’s fascination with rapist babas. pic.twitter.com/iJVYSklkZ2

— Congress (@INCIndia) June 13, 2018
इसके बाद की क्लिप में बलात्कारी बाबा आसाराम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज और छत्तीसगढ़ के सीएम रमनसिंह को आशीर्वाद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी इसमें आसाराम के साथ खड़े दिख रहे हैं। 
  
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी