कहीं दूसरा डोकलाम होगा तो अरुणाचल में होगा, कांग्रेस ने शेयर किया भाजपा सांसद का पुराना वीडियो

बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (09:41 IST)
अरुणाचल प्रदेश के डोकलाम में सीमा (LAC) पर भारत और चीनी सेना के बीच झड़प हुई। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस में सियासत गरमा गई। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा सांसद तापिर गाओ का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भाजपा सांसद यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर दूसरा डोकलाम होगा तो अरुणाचल में होगा।
 
कांग्रेस ने वीडियो के साथ ट्वीट में कहा कि साल 2019 में अरुणाचल प्रदेश से BJP सांसद तापिर गाव ने लोकसभा में कहा था कि अगर कहीं दूसरा डोकलाम होगा तो अरुणाचल प्रदेश में होगा। चीन ने भारतीय सीमा में 50 से 60 किलोमीटर तक कब्जा कर रखा है। चीन अरुणाचल प्रदेश में कब्जा करता है, मीडिया में कोई खबर नहीं आती है।  
 
संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए, गाओ ने बताया था कि कैसे चीन राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, रक्षा मंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा पूर्वी राज्य की आधिकारिक यात्राओं पर आपत्ति जताता है।
 
उन्होंने कहा था कि जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 नवंबर, 2019 को तवांग का दौरा किया तो चीन ने एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मैं सदन और मीडिया से इसके खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध करता हूं।

कांग्रेस का कहना है कि हमें हमारी भारतीय सैनिकों पर बहुत गर्व है। पूरा देश एकजुट होकर सेना की बहादुरी की प्रशंसा करता है। हम सभी जानते हैं कि अप्रैल 2020 से लगातार चीन हमारे सीमा के अंदर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। देश की जनता की ओर से हम चीन की घुसपैठ पर संसद में चर्चा चाहते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी