8 घंटे तक ओडिशा के समुद्र में फंसे रहे 11 मछुआरे, तटरक्षक बलों ने बचाई जान

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (08:46 IST)
गोपालगंज। भीषण चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के तटों के करीब पहुंचने पर दोबारा उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में मुड़ने और कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। इस बीच चक्रवात ‘असानी’ के कारण समुद्र में करीब आठ घंटे तक फंसे ओडिशा के कम से कम 11 मछुआरों को सोमवार को भारतीय तटरक्षक की मदद से बचाया गया।
 
ये मछुआरे सात मई को मछली पकड़ने की नाव खरीदने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम गए थे और वहां से लौटते समय नौका में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण वे गंजम जिले के सोनपुट के पास तट से लगभग 4-5 किमी दूर समुद्र में फंस गए थे।
 
 
जेना ने कहा कि शाम 4.32 बजे मछुआरों के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद उन्होंने भुवनेश्वर और पारादीप में तैनात भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के साथ चर्चा की।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख