दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता ने दिया इस्‍तीफा, MCD चुनाव में हार के बाद लिया फैसला

रविवार, 11 दिसंबर 2022 (13:39 IST)
नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत और बीजेपी की हार के बाद दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष आदेश गुप्ता ने आज अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। जब आदेश गुप्ता से हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष तो पूरे प्रदेश में काम करता है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हाल में नगर निगम चुनाव में हुई हार को इसकी वजह बताया जा रहा है। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल हुआ है।

आदेश गुप्ता ने 8 दिसंबर की शाम को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया था, जिस पर आज फैसला हुआ। आदेश गुप्ता का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब अगले आदेश तक वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली भाजपा की कमान संभालेंगे।

जब आदेश गुप्ता से हार का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष तो पूरे प्रदेश में काम करता है। उल्‍लेखनीय है कि एमसीडी चुनाव में कुल 250 सीटें थीं। आप ने 134, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने 9 और अन्य उम्मीदवारों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी