दिल्ली के लिए 78,800 करोड़ का बजट, वित्त मंत्री ने दिल्ली मॉडल को बताया कामयाब

बुधवार, 22 मार्च 2023 (11:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में 2023-24 में 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल की सराहना की और कहा कि हमने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दिखाई है।
 
उन्होंने हाल ही में उद्घाटन किए गए आश्रम फ्लाईओवर सहित सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि सरकार ने शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया है।
 
गहलोत ने कहा कि 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, 2023 के अंत तक 1600 ई-बसें शामिल की जाएंगी। कचरे के ढेर की समस्या को हल करने के लिए आप सरकार MCD संग मिलकर काम करेगी।
 
उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया बजट पेश करते तो ज्यादा खुशी होती। वे मेरे बड़े भाई की तरह है। सरकार के ‘2021-22 देशभक्ति बजट’ की सराहना करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अब ‘तिरंगे के शहर’ में बदल दिया गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी