Delhi CM Rekha Gupta house : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वे शीशमहल में नहीं रहेंगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री के लिए नए घर की तलाश तेज कर दी है। रेखा गुप्ता फिलहाल शालीमार बाग स्थित अपने निजी घर में रहती हैं। कहा जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी ने उनके लिए 3 घर फाइनल किए गए हैं। रेखा गुप्ता इनमें से ही किसी एक घर में रहेंगी।
पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली सीएम के लिए 3 विकल्प चुने हैं, कहा जा रहा है कि दिल्ली सीएम इनमें से किसी एक घर में रहेगी। इनमें से दो आलीशान बंगले सेंटर दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर स्थित हैं। यहीं पर दिल्ली भाजपा का कार्यालय और भाजपा का राष्ट्रीय मुख्यालय भी है। तीसरा बंगला उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में राजपुर रोड पर है।
रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ही दिल्ली सीएम के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद वे एक्शन में नजर आ रही है। पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही बैठक में फैसला किया गया है कि पिछली सरकार द्वारा 14 सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गईं। सदन की पहली बैठक में वे रिपोर्ट पेश की जाएंगी।