दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को मिली एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 27 जून 2024 (14:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी (Atishi) को गुरुवार सुबह एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह 10.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

ALSO READ: आतिशी अस्पताल में भर्ती, खत्म हुआ अनशन
 
अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं आतिशी: आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं। अनशन कर रही आतिशी की तबीयत 5वें दिन बिगड़ने लगी थी और उनके ब्लड शुगर का स्तर गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ALSO READ: भूख हड़ताल कर रहीं आतिशी की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में भर्ती
 
अखिलेश और वृंदा करात ने मुलाकात : उन्हें शुरुआत में अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत में सुधार होने पर उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने बुधवार को अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी