लालकिला हिंसा : दीप सिद्धू के बाद अब इकबाल सिंह भी गिरफ्तार, 50 हजार रुपए का था इनाम

बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई लालकिला हिंसा के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

खबरों के अनुसार इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: देश में 24 घंटों में सामने आए 11 हजार नए केस, अब तक 66 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
इकबाल पर 50,000 रुपए का इनाम रखा गया था। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह हिंसा की खबरें आई थीं। प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंच गए थे और लालकिले में घुस गए थे। 
 
कल इस मामले में दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। सिद्धू 26 जनवरी से फरार था। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर उसकी तलाश की और 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी