26 जनवरी से पहले दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, पुलिस ने जहांगीरपुरी से बरामद किए हैंडग्रेनेड, मिले खून के निशान

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (13:28 IST)
नई दिल्ली। आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के संदेह में गिरफ्तार किए गए दो लोगों के जहांगीरपुरी स्थित किराए के मकान से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो हथगोले बरामद किए हैं। इस घर से मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।
 
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आतंकवादी संगठनों से संबंधों और जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप में जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) और नौशाद को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।
 
जांच के दौरान हुए खुलासों के बाद दोनों आरोपी पुलिस दल को भलस्वा डेरी स्थित श्रद्धानंद कॉलोनी में अपने किराए के मकान में लेकर गए, जहां से दो हथगोले बरामद किए गए। एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) दल को मानव रक्त के निशान भी मिले हैं।
 
 
पुलिस के अनुसार, जग्गा के कनाडा में रह रहे एक खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध होने का संदेह है। वह ‘बंबीहा’ गिरोह का सदस्य है और उसे विदेश में रहने वाले राष्ट्र-विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं। नौशाद आतंकवादी संगठन ‘हरकत उल-अंसार’ से जुड़ा है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख