बड़ी खबर, दिल्ली पुलिस ने सरकार से अस्थाई जेल बनाने की अनुमति मांगी

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (17:13 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को चिट्‍ठी लिखकर जंगलीराम स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी। शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन को देखते दिल्ली पुलिस ने यह चिट्ठी लिखी है।
 
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार को फोर्स को रुकवाने के लिए चिट्‍ठी लिखी है। इसमें अस्थायी जेल बनाने का जिक्र भी है।
 
माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के दौरान शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी व्यवधान डाल सकते हैं और इसी आशंका में दिल्ली पुलिस ने यह मांग की है।
 
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है पर ऐसा लगता है की चुनाव प्रक्रिया में कोई दिक्कत ना हो इसीलिए दिल्ली पुलिस ये सब तैयारियां कर रही है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी