दिग्विजय का रामदेव पर हमला, गिनाए 150-150 करोड़ रुपए वाले 'अहसान'

बुधवार, 9 जून 2021 (12:10 IST)
भोपाल। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने रामदेव का कांग्रेस राज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते एक वीडियो शेयर करे हुए लिखा कि ढोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था।
 
दिग्विजय सिंह ने रामदेव को कांग्रेस की सरकार में मिले लाभ को लेकर भी तंज कसा है। उन्‍होंने कहा, यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कांग्रेस को यह (बाबा रामदेव) कोस रहा है, उसी ने इसे दो फूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था।

एक हरिद्वार में और एक रांची में। उत्तराखंड में जमीन भी कांग्रेस सीएम नारायण दत्त तिवारी ने ही दी थी। जिस दिन बीजेपी, मोदी और शाह गए, यह फिर पल्टी मारेगा।
 

यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कॉंग्रेस को यह कोस रहा है उसी ने इसे दो फ़ूड पार्क के लिए ₹१५०-१५० करोड़ का अनुदान दिया था। एक हरिद्वार में एक राँची में। उत्तराखंड में ज़मीन भी कॉंग्रेस CM नारायण दत्त तिवारी जी ने ही दी थी।
जिस दिन भाजपामोदीशाह गए यह फिर पल्टी मारेगा।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 9, 2021
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की सरकार में बाबा रामदेव ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कई राज्‍यों में प्रदर्शन किया था, लेकिन वह इस समय चुप्‍पी साधे हुए हैं।
 
एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर भी बाबा रामदेव विवादों में हैं। इस मामले में IMA और उससे जुड़े संगठनों ने बाबा पर कई स्थानों पर केस भी दर्ज कराए हैं। बाबा पर 1 हजार करोड़ का मानहानि का मामला भी दर्ज किया गया है।   

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी