सांसद साध्वी प्रज्ञा को दिग्विजय ने फिर कहा आतंकवादी, पीएम मोदी पर भी कसा तंज

मंगलवार, 18 जून 2019 (10:08 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भोपाल से सांसद चुनी गई प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच तल्खी कम नहीं हुई है। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के हाथों हार का सामना करने वाले दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भोपाल सांसद को आतंकवादी कहा है।
 
इतना ही नहीं दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर कुछ सवाल भी पूछे है। सोशल मीडिया पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की लोकसभा में शपथ लेते हुए फोटो शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लेने के लिए पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत याचिका बना रहे हैं। लेकिन क्या वह महसूस करते हैं कि आतंकवादी के रूप में अपनी पार्टी से एक सांसद के रूप में एक आतंकवादी के रूप में आरोपी नैतिक और व्यावहारिक तर्क के अपने संकल्प? क्या यह हमारे राष्ट्रीय हित का नुकसान नहीं करता है?

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर सीधे बयान देने से बच रहे दिग्विजय सिंह अब उनके खिलाफ काफी मुखर नजर आ रहे हैं।
 
 
शपथ के दौरान भी विवादों में आई सांसद साध्वी प्रज्ञा – लोकसभा चुनाव के दौरान अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का लोकसभा में पहला दिन भी विवादों में रहा। सदन में सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान जब सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शपथ लेने के पहुंचीं तो उन्होंने संस्कृत में शपथ लेने हुए अपने नाम के साथ पिता की जगह गुरु का नाम बोला।
 
इस पर विपक्ष ने कड़ा एतराज जताते हुए हंगामा किया वहीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र खटीक ने भी उनको टोका। ‍इस पर साध्वी ने सफाई दी कि उन्होंने फॉर्म में यहीं नाम भरा। इस पर प्रोटेम स्पीकर ने दस्तावेजों को देखने की बात कही। शपथ लेने के पहुंचीं भोपाल सांसद ने अपना नाम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी बोला। जिस का विपक्ष ने विरोध किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी