सियासी संकट के बीच दिग्विजय की दो टूक, जो सही कांग्रेसी है वह कांग्रेस में रहेगा

विकास सिंह

मंगलवार, 10 मार्च 2020 (00:48 IST)
मध्य प्रदेश कांग्रेस में आरपार की लड़ाई होती दिख रही है। मुख्यमंत्री निवास पर 4 घंटे से अधिक की बैठक के बाद बाहर निकले दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो सही कांग्रेसी होगा वह कांग्रेस में रहेगा। मीडिया के सिंधिया से संपर्क होने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि सिंधियाजी से बात करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता के जनादेश का अपमान करने वालों को जनता जवाब देगी। वहीं सरकार में ऑल इज वेल के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह के लिए हमेशा ऑल इज वेल है।

वहीं बैठक के बाद बाहर निकले कमलनाथ और दिग्विजय गुट के सभी मंत्रियों ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बीच आज शाम होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर सबकी नजरें लग गई हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक ऐसे समय बुलाई है जब सिंधिया खेमे के मंत्री और विधायक जिनकी संख्या 17 के करीब बताई जा रही है वह बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं। वहीं सोमवार शाम से जारी सियासी उठापटक के बीच सिंधिया की खमोशी से प्रदेश का सियासी पारा पूरे उफान पर है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी