ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पहली गिरफ्तारी, पुलिस ने पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को पकड़ा

रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (11:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पयार्वरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरस्तार किया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है।
 
दिशा रवि को आज दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोप है कि दिशा ने 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर रैली को लेकर साइबर स्ट्राइक के लिए बनाई गई टूलकिट को एडिट किया था, उसमें कुछ चीज़ें जोड़कर आगे सर्कुलेट किया था।
 
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग किसान आंदोलन के समर्थन में एक टूलकिट ट्वीट किया था, जिसमें कथित रूप से किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेरने और भारत को बदनाम करने की साजिश रची गई थी।
 
मामले पर बवाल मचने के बाद ग्रेटा ने अपना यह ट्वीट हटा लिया था। दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को ग्रेटा द्वारा शेयर इस टूलकिट को लेकर केस दर्ज किया था।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने एक बार फिर किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कोई भी नफरत, धमकी इसे बदल नहीं सकती। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी