Delhi Airport पर लगी फुल इमरजेंसी का ऐलान, क्या है कारण

शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (17:57 IST)
नई दिल्ली। Delhi Airport Full Emergency : दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को फुल इमरजेंसी लगाई गई। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के तत्काल बाद एक पक्षी विमान से टकरा गया। यह घटना शनिवार सुबह 10.30 बजे के बाद की है।

10.46 बजे बर्ड हिट की सूचना मिलने पर इमरजेंसी लगाई गई। 10.49 बजे विमान सुरक्षित लैंड कर गया। यह एक कार्गो विमान था। हालांकि यह राहत की बात रही कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

हालांकि अभी स्थिति सामान्य है। भारत में विमान से पक्षी टकराने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी वर्ष 4 जनवरी को दिल्ली से पेरिस जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में हवा में खराबी का पता चलने के बाद उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयर इंडिया ने तब बताया था कि 210 यात्रियों को लेकर विमान सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतरा। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी