भारत-पाकिस्तान सीमा पर 5.2 तीव्रता का भूकंप

शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (18:14 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर मध्यम तीव्रता वाला 5.2 का भूकंप आया।
 
हालांकि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की तत्काल खबर नहीं है। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद से करीब 62 किलोमीटर दूर केंद्रित था।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर आया और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

इस्लामाबाद, गिलगित, पेशावर, चिलास सहित कई हिस्सों में धरती कांपने की सूचना आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई है। इसका केंद्र पाकिस्तान के कंबर से 241 किलोमीटर बताया जा रहा है। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। (भाषा/वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें