कश्मीर के कुलगाम में छिपे 3 से 5 आतंकी, सुरक्षा बलों ने किया घेराव

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (20:29 IST)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक यहां 3 से 5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम के नेहामा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया था।
 
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की।
 
अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख