किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (21:53 IST)
Encounter in Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक तलाशी अभियान के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सेना के 4 जवान घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि छतरू पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में नैदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा वनक्षेत्र में सुरक्षा बलों के तलाशी दलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। ALSO READ: गृह मंत्री भी कश्मीर जाने से डरते थे, अब बदले हालात सुशील शिंदे के बयान पर साधा BJP ने साधा निशाना
 
सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर छतरू इलाके में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अपराह्न साढ़े तीन बजे आतंकवादियों से आमना सामना हुआ। उसने कहा कि इस गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। उसने कहा कि अभियान जारी है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी