किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रहा था ड्रोन, पतंग ने दिखाई जमीन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (07:35 IST)
Farmers Protest 2024 : दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से लगी सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। बुधवार को भी शंभू बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों में तनातनी जारी रही। किसानों पर ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे गए तो किसानों ने इसका मुकाबला पतंगबाजी से किया।
 
शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने के लिए तैनात किए गए ड्रोन किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे थे। इससे प्रदर्शनकारियों में खासा रोष था। इसके कारण कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इस पर कुछ युवा किसानों ने यहां पतंगबाजी शुरू कर दी। पंतग के धागों के आगे ड्रोन की एक ना चली और वह जमीन का आ गिरा।
 
युवा किसानों में से एक ने कहा कि हम ड्रोन को गिराने के लिए पतंग उड़ा रहे हैं। आंसू गैस के प्रभाव को कम करने के लिए किसान गीले कपड़ों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
एक अन्य किसान ने कहा कि किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना सही नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।
 
किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य कृषि सुधारों के लिए कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करने पर अड़े हुए हैं। इस बीच किसानों और सरकार के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत होनी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी