farmers protest live updates : किसानों पर पुलिस ने छोड़ी Tear Gas, कृषि मंत्री ने दिया बातचीत का न्योता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (11:37 IST)
farmers protest 2024 : पंजाब-हरियाणा से लगी सीमाओं पर डटे किसानों ने आज सुबह 11 बजे दिल्ली मार्च का प्रयास किया। आंदोलनकारी किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोल चलाए। पल पल की जानकारी...


12:07 PM, 21st Feb
कृषि मंत्री के बयान के बाद किसानों की बैठक जारी। बैठक में कृषिमंत्री के प्रस्ताव पर चर्चा। बैठक में आगे बढ़ने पर फैसला।

11:30 AM, 21st Feb
कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का किसानों को 5वें दौर की बातचीत के लिए न्योता।
कहा- सरकार MSP, पराली, गिरफ्तारी आदि सभी मांगों पर चर्चा के लिए तैयार।
किसानों से की शांति बनाए रखने की अपील।

11:01 AM, 21st Feb
शंभू बॉर्डर पर बवाल, दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे हैं किसान। पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले
ड्रोन के जरिए भी किसानों पर छोड़े आंसूगैस के गोले।
 

10:42 AM, 21st Feb
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने तय किया है कि कोई भी किसान, युवा आगे नहीं जाएगा। सिर्फ नेता शांतिपूर्ण आगे जाएंगे। हम सरकार से आज भी मांग करेंगे कि दिल्ली से बड़ा फैसला करें। आप कहें कि MSP पर गारंटी कानून बनाएंगे, ये आंदोलन अभी खत्म हो सकता है।

10:42 AM, 21st Feb
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने तय किया है कि कोई भी किसान, युवा आगे नहीं जाएगा। सिर्फ नेता शांतिपूर्ण आगे जाएंगे। हम सरकार से आज भी मांग करेंगे कि दिल्ली से बड़ा फैसला करें। आप कहें कि MSP पर गारंटी कानून बनाएंगे, ये आंदोलन अभी खत्म हो सकता है।

10:14 AM, 21st Feb
कुछ ही देर में दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान।
आंदोलन के 9वें दिल्ली सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
23 फसलों की MSP पर अड़े किसान।
5वें दौर की बातचीत के लिए सरकार तैयार, किसानों से संयम बरतने की अपील।

08:04 AM, 21st Feb
किसान संगठनों के आह्वान पर शंभू बॉर्डर पर डटे किसान आज फिर दिल्ली कूच के लिए तैयार है। केंद्र के अनुमान के अनुसार, पंजाब-हरियाणा सीमा पर 1,600 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 300 कार और 10 मिनी बस के अलावा कई अन्य छोटे वाहनों के साथ करीब 20,000 से ज्यादा लोग यहां जमा हैं। गृह मंत्रालय भी इस मामले में एक्शन में नजर आ रहा है। उसने इस मामले में पंजाब सरकार के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है।
ALSO READ: दिल्ली कूच के लिए बॉर्डर पर डटे 20,000 किसान, एक्शन में गृह मंत्रालय

08:04 AM, 21st Feb
केंद्र ने खारिज किया था प्रस्ताव
किसानों ने पांच सालों तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी एजेंसियों के मार्फत दालें, मक्का और कपास की फसलें खरीदने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इन किसानों ने बुधवार को अपना ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन पर आगे बढ़ने की घोषणा की। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ‘दिल्ली चलो’ मार्च की अगुवाई कर रहे हैं।

08:03 AM, 21st Feb
177 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक
सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े करीब 177 सोशल मीडिया खातों और वेब लिंक को अस्थायी रूप से ‘ब्लॉक’ करने का आदेश दिया है। यह आदेश इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के अनुरोध पर आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) अधिनियम की धारा 69ए के तहत 14 और 19 फरवरी को जारी किए। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, स्नैपचैट और कुछ अन्य सोशल मीडिया मंचों के खातों और लिंक को ‘ब्लॉक’ करने का आदेश दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख