देश की पंचायतों में हैं 1 लाख महिला सरपंच

गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (19:33 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को संसद में कहा कि देशभर की पंचायतों में करीब 1 लाख  महिला सरपंच हैं और इनकी सबसे अधिक संख्या उत्तरप्रदेश में है।
 
पंचायती राज राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि देश में कुल 1,06,250 महिला सरपंच हैं।
 
मंत्री ने इसका राज्यवार ब्योरा देते हुए बताया कि इनमें सर्वाधिक संख्या 19,992  उत्तरप्रदेश में है जबकि महाराष्ट्र में 13,960, मध्यप्रदेश में 11,864, आंध्रप्रदेश में 6,584,  गुजरात में 4,676, राजस्थान में 5,121, बिहार में 4,289 और हरियाणा में 2,565 महिला  सरपंच हैं।
 
उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व राज्यों की आरक्षण नीति और  महिलाओं के चुनाव जीतने पर निर्भर है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें