सीमा विवाद गहराया, मिजोरम पुलिस ने असम के CM समेत 7 के खिलाफ दर्ज की FIR

शनिवार, 31 जुलाई 2021 (07:25 IST)
मुख्य बिंदु
आइजोल। मिजोरम पुलिस ने कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

ALSO READ: असम की आर्थिक नाकेबंदी का क्या होगा मिजोरम पर असर, यह 2 राज्य कर रहे हैं मदद
मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि सीमांत नगर के पास मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामले दर्ज किये गए हैं।

ALSO READ: Assam-Mizoram Border Dispute : असम सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अपने लोगों को मिजोरम नहीं जाने की सलाह दी
उधर, असम पुलिस ने कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त समेत मिजोरम सरकार के 6 अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में सोमवार को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
 
उल्लेखनीय है कि कछार जिले के लैलापुर में असम और मिजोरम पुलिस बलों के बीच हुए खूनी संघर्ष में असम पुलिस के 5 कर्मी और एक निवासी की मौत हो गई थी। इस हिंसम झड़प में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी