दिल्ली में सियासी ड्रामा, टिकट के लिए खंभे पर चढ़ा पूर्व पार्षद

Webdunia
रविवार, 13 नवंबर 2022 (14:05 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में टिकट नहीं मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी का पूर्व पार्षद हसीब उल हसन शास्‍त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उसने आरोप लगाया कि टिकट के बदले मुझसे 3 करोड़ रुपए मांगे गए।
 
हसन के बिजली के खंभे पर चढ़ने की खबर से हड़कंप मच गया। टॉवर के पास बड़ी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे।
 
 
उल्लेखनीय है कि आप ने MCD चुनाव के लिए 250 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इस सूची में हसन का नाम नहीं था। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख