गौतम गंभीर को तीसरी बार मिली धमकी, मेल में दिल्ली पुलिस का जिक्र

रविवार, 28 नवंबर 2021 (11:47 IST)
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस मेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र किया गया है।
 
गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' से तीसरी बार धमकी भरा ई-मेल मिला है। मेल में दिल्ली पुलिस का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
 

BJP MP Gautam Gambhir has allegedly received a third threat e-mail from 'ISIS Kashmir', Delhi Police also mentioned in the mail: Delhi Police

— ANI (@ANI) November 28, 2021
इससे पहले भी 2 बार उनके आधिकारिक ईमेल पर उनको जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। दूसरे मेल में उनके आवास के बाहर के फुटेज वाला एक वीडियो भी धमकी के साथ एटैच किया गया था।
 
गंभीर ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनके घर के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी है। मामले की जांच जारी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी