केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने एक्स पर ऐसा पोस्टर शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार दोपहर एक्स अकाउंट पर 'आई लव मोहम्मद' नाम वाला पोस्टर पोस्ट किया। इससे लोग हैरान हो गए और कई लोगों को लगा कि अकाउंट तो हैक नहीं हो गया। हालांकि, गिरिराज सिंह ने 'आई लव मोहम्मद' वाले पोस्टर के साथ एक बात भी कही। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जय सनातन,जय महादेव।'' कुछ ही समय में गिरिराज का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर इसे लाखों लोग देख चुके थे। कई यूजर्स गिरिराज सिंह आई लव मोहम्मद के पोस्टरों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma