सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्‍ते के बाद एचआरए में भी 9 फीसदी की बढ़ोतरी

Webdunia
बुधवार, 28 जुलाई 2021 (08:57 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी का 28 फीसदी कर दिया है तथा 7 जुलाई 2021 को ही यह आदेश पारित कर दिया है। इस आदेश से कर्मचारियों को डबल फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने के साथ ही सरकार ने एचआरए को भी रिवाइज किया है।

ALSO READ: weather Alert: दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड, महाराष्ट्र में बाढ़ से 200 से अधिक मौतें, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
 
एचआरए इसलिए बढ़ाया गया है, क्योंकि यह 25 फीसदी को पार कर गया है। वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अब केंद्रीय कर्मचारियों को उनके शहर के मुताबिक 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी के हिसाब से एचआरए मिलेगा।
 
वित्‍त मंत्रालय ने बताया है कि यह ऑर्डर रेलवे कर्मचारियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों पर लागू नहीं होगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से अलग आदेश जारी किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख