भाजपा सांसदों का हेल्थ अपडेट, सारंगी के सिर में टांके आए, राजपूत का BP हाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (19:23 IST)
Health update of BJP MPs: राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती भाजपा के सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को उच्च रक्तचाप की शिकायत है। दोनों को ही संसद में हुई धक्का मुक्की के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धक्का मुक्की के दौरान सारंगी जमीन पर गिर गए थे और उन्हें सिर में चोट आई थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल जाकर दोनों नेताओं से मुलाकात की। 
 
क्या कहा राजनाथ सिंह : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घायल सांसदों से मुलाकात के बाद कहा कि हमारे 2 सांसद इस समय अस्पताल में दाखिल हैं। मैं उनके हालात की जानकारी लेने यहां आया था। उन्हें सिर में चोटें आईं हैं। दोनों की हालत इस समय स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि 2-3 दिन का समय अस्पताल में लग सकता है। लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं 30-32 साल से संसद का सदस्य हूं, लेकिन इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं घटी। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।
<

Defence Minister Shri @rajnathsingh visited BJP MPs Pratap Sarangi and Mukesh Rajput, who were injured after being pushed by Opposition MPs in Parliament, at RML Hospital in Delhi to inquire about their health. pic.twitter.com/hcxlNYbtOx

— BJP (@BJP4India) December 19, 2024 >
दोनों आईसीयू में : इससे पहले आरएमएल अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा था कि वे दोनों (सारंगी और राजपूत) आईसीयू में हैं। सिर में चोट लगने के बाद मुकेश राजपूत बेहोश हो गए, उन्हें घबराहट और चक्कर की शिकायत थी। दोनों का बीपी बढ़ गया। सारंगी जी को भी बहुत ज़्यादा रक्तस्राव हो रहा था...उनके माथे पर गहरा घाव हो गया था। इसलिए, उन्हें टांके लगाने पड़े।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala