Weather Alert: एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना, तमिलनाडु में हुई हल्की बारिश

शनिवार, 12 जून 2021 (09:35 IST)
नई दिल्ली। एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की उत्तरी खाड़ी और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर बन गया है। अगले 24 घंटों के दौरान ये और सशक्त हो सकता है तथा यह ओडिशा को पार करते हुए मध्यभारत की ओर आगे बढ़ सकता है।

ALSO READ: G7 Summit: 47वें G7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्रों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
 
स्काईमेट के अनुसार गुजरात, मध्यप्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। अगले 24 घंटों में बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ भागों में मानसून पहुंच सकता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश तथा 1-2 स्थानों पर अति भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तर-पूर्वी उत्तरप्रदेश और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हुई।

ALSO READ: 27 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में पहली बार 96 रुपए के पार
 
पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में आंधी, धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश हुई।
 
मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
 
मध्यप्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली में धूलभरी आंधी और गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी