भगोड़े मेहुल चोकसी की होगी भारत वापसी, बेल्जियम की कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (22:59 IST)
Mehul Choksi case : पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ा झटका लगा है। बेल्जियम की कोर्ट ने आज उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। एंटवर्प की कोर्ट ने साफ कहा कि भारतीय एजेंसियों की मांग वैध है और बेल्जियम पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी कानूनी रूप से वैध थी। कोर्ट के इस फैसले के साथ भारत की एजेंसियों सीबीआई और ईडी को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है। भारत ने चोकसी के खिलाफ मजबूत केस पेश करते हुए उसे 13850 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी बताया है। भारत ने उस पर धोखाधड़ी, साजिश, सबूत नष्ट करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

खबरों के अनुसार, पीएनबी घोटाले का आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ा झटका लगा है। बेल्जियम की कोर्ट ने आज उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। एंटवर्प की कोर्ट ने साफ कहा कि भारतीय एजेंसियों की मांग वैध है और बेल्जियम पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी कानूनी रूप से वैध थी।
ALSO READ: सेबी का मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कुर्क होंगे बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड
कोर्ट के इस फैसले के साथ भारत की एजेंसियों सीबीआई और ईडी को एक बड़ी कानूनी जीत मिली है। भारत ने चोकसी के खिलाफ मजबूत केस पेश करते हुए उसे 13850 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी बताया है। भारत ने उस पर धोखाधड़ी, साजिश, सबूत नष्ट करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

भारत ने UNTOC (Transnational Organized Crime Convention) और UNCAC (Anti-Corruption Convention) का हवाला देते हुए प्रत्यर्पण की मांग की। CBI की टीम 3 बार बेल्जियम गई, वहां के अधिकारियों को सभी सबूत सौंपे और एक यूरोपीय लॉ फर्म की मदद से कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
ALSO READ: मोनिका कपूर को सीबीआई ने अमेरिका से किया गिरफ्तार, आर्थिक अपराध के बाद 27 साल से थी फरार
हालांकि चोकसी के पास इस आदेश के खिलाफ अपील करने का मौका है। भारत में मेहुल चोकसी के लिए जेल की तैयारी कर ली गई है। उसे मुंबई के हाईटेक और उच्च सुविधाओं वाले आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। चोकसी 2023 में एंटीगुआ और बारबुडा छोड़कर बेल्जियम चला गया था, इसके बाद भारत की तरफ से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी