Weather Prediction: निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी एमपी तक पहुंचा, मुंबई-कोंकण में भारी वर्षा की संभावना

बुधवार, 12 अगस्त 2020 (09:14 IST)
नई दिल्ली। निम्न दबाव का क्षेत्र आगे-आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र तक पहुंच गया है। इस समय मानसूनी अक्षीय रेखा फिरोजपुर, दिल्ली, अम्बिकापुर और भुवनेश्वर पर बनी हुई है। पश्चिमी तटों पर बनी ट्रफ रेखा कोंकण गोवा तक पहुंच गई है तथा यह दक्षिण में केरल तक बनी हुई है। एक चक्रवाती क्षेत्र तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों पर हवाओं में बना हुआ है।
 
स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और केरल के ऊपर सक्रिय रहा जिससे इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश जारी होती रही। कोंकण गोवा, तेलंगाना, विदर्भ, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में सक्रिय मानसून के चलते मध्यम से तेज वर्षा दर्ज की गई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान के मौसम का अनुमान है कि तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी कोंकण गोवा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मूसलधार वर्षा की भी संभावना है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचलप्रदेश, उत्तरप्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।
ALSO READ: मौसम विभाग का अनुमान, यूपी में इस महीने के अंत तक होगी अच्छी बारिश
पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
 
इस मॉनसून सीजन में महाराष्ट्र के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। कोंकण तथा गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा को सामान्य से अधिक वर्षा हुई है जबकि विदर्भ में सामान्य से 17% कम वर्षा हुई है। इस सप्ताह मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के ज़्यादातर हिस्सों में बहुत अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। इन भागों में वर्षा की गतिविधियां काफी कम रहेगी। हालांकि रुक-रुक कर हल्की बारिश कुछ इलाकों में होती रहेगी। उत्तरी मराठवाड़ा और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के जिलों में एक-दो बारी भारी बारिश भी हो सकती है।
 
मुंबई सहित कोंकण गोवा में पूरे सप्ताह मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 16 अगस्त से महाराष्ट्र के कई भागों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ सकती हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि मराठवाड़ा के जिलों औरंगाबाद, बीड़, हिंगोली, जालना, परभणी, लातूर, उस्मानाबाद व नांदेड़ में भी बारिश बढ़ेगी। साथ ही मध्य महाराष्ट्र में नाशिक से लेकर पुणे, सांगली, सतारा समेत कई जिलों में वर्षा 16 अगस्त से वर्षा होने की संभावना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी