आतंकवादी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

शनिवार, 14 अगस्त 2021 (08:16 IST)
नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व आतंकवादी हमले के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया विभाग को खालिस्तानी समर्थकों द्वारा गड़बड़ी किए जाने के संकेत मिले हैं।

ALSO READ: 15 अगस्त 2021, स्वतंत्रता दिवस: कैसा होगा अपने देश भारत के लिए, जानिए ज्योतिष की नजर से
 
खुफिया सूत्रों को खबर मिली है कि खालिस्तानी समर्थक दिल्ली व पंजाब में ऐतिहासिक इमारतों समेत अन्य जगहों पर खालिस्तानी झंडा फहरा सकते हैं या फिर कोई और गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसे लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। खुफिया विभाग ने शुक्रवार सुबह इनपुट खालिस्तानी इनपुट के बारे में जानकारी ली है। लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी