मेरठ में सिलेंडर फटने से मकान धराशायी, 1 की मौत, 2 गंभीर

हिमा अग्रवाल

सोमवार, 27 जून 2022 (21:34 IST)
मेरठ में एक मकान में सिलेंडर फटने से मकान के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के दो मकानों की छतों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय परिवार घर में मौजूद था। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए अब तक 7 लोगों को बाहर निकाल दिया है, जबकि एक की मौत हो गई। मलवे में अभी भी तीन लोग दबे हुए है, जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन जारी है, जबकि दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। 
 
ये तस्वीरें मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के साठ फुटा रोड की है। जहां इंतजार नाम के शख्स का परिवार इस घर में रहता था। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हुआ। जिसके बाद पूरा घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। हादसे के वक्त घर में करीब 10 लोग मौजूद थे, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। धमाके की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर 4 जेसीबी मशीनों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस ने अब तक पुलिस ने 7 लोगों को मलबे के ढेर से निकाल लिया है। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। रेस्क्यू आपरेशन में भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी है। मिली जानकारी के घर में अवैध रूप से पटाखे होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं और अवैध रूप से घर में पटाखे बनाने की जांच कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी