भारत पहली बार आर्थिक मंदी की चपेट में, मोदी ने भारत की ताकत को कमजोरी में बदला : राहुल गांधी

गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (12:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत पहली बार आर्थिक मंदी की चपेट में आया है।
 
गांधी ने ट्वीट किया , 'भारत के इतिहास में पहली बार आर्थिक मंदी आई है। मोदी ने जो कदम उठाए हैं उसने भारत की ताकत को कमजोरी में बदल दिया है।'
 

India has entered into recession for the first time in history.

Mr Modi’s actions have turned India’s strength into its weakness. pic.twitter.com/Y10gzUCzMO

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 12, 2020
कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही एक खबर को भी पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि रिजर्व बैंक के अनुमान के अनुसार जुलाई से सितंबर में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 8.3 प्रतिशत रह जाएगी और देश तकनीकी तौर पर मंदी की चपेट में आ जाएगा। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी