महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में भारत में आज राजकीय शोक

Webdunia
रविवार, 11 सितम्बर 2022 (09:04 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में आज भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। आज दिनभर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार को निधन हो गया था। 
 
 
गृह मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को देश भर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख