महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में भारत में आज राजकीय शोक

रविवार, 11 सितम्बर 2022 (09:04 IST)
नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में आज भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। आज दिनभर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार को निधन हो गया था। 
 
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 11 सितंबर को ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी।
 
गृह मंत्रालय ने कहा था कि रविवार को देश भर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी