रूस के साथ युद्ध अभ्यास करेगा भारत

गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (08:08 IST)
नई दिल्ली। भारत इस वर्ष के अंत में रूस के साथ एक बड़ा सैन्य अभ्यास करेगा जिसमें नौसेना, वायुसेना और थलसेना की भागीदारी के साथ त्रिकोणीय युद्ध अभ्यास होने की भी संभावना है।
 
भारतीय सेना और भारतीय नौसेना रूस के साथ अलग से सैन्य अभ्यास 'इंद्र' करेंगी। भारतीय वायु सेना ने 2014 में रूसी वायु सेना के साथ एक अभ्यास 'एविया इंद्र' में भाग लिया था। सूत्रों ने बताया कि लेकिन इस साल रूस में एक त्रिस्तरीय अभ्यास होने की संभावना है।
 
दो सामरिक भागीदारों के बीच भारत-रूस 'इंद्र' अभ्यास के आठवें संस्करण का आयोजन रूस के पहाड़ी क्षेत्र व्लादिवोस्तोक में किया गया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें