चीन-पाकिस्तान में मचेगा 'प्रलय', भारत ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (16:50 IST)
Pralay missile  : भारत ने ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) ‘प्रलय’ का मंगलवार को सफल परीक्षण किया। मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है।

प्रलय मिसाइल को 7 नवंबर को सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया। अधिकारी ने बताया कि समुद्र तट के पास कई उपकरणों ने इसके प्रक्षेप पथ पर नजर रखी।

अधिकारी ने कहा कि ‘प्रलय’ 350-500 किलोमीटर की कम दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। यह जो 500 से 1,000 किलोग्राम का पेलोड साथ ले जाने में सक्षम है। ‘प्रलय’ को वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा के पास तैनात करने के लिए विकसित किया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी