भारत 2047 तक विश्व गुरु बन जाएगा : हरदीप पुरी

सोमवार, 13 मार्च 2023 (23:34 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि युवा शक्ति के बल पर भारत 2047 तक ‘विश्व गुरु’ बन जाएगा। यहां ‘राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2023’ को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह बात कही।
 
एक बयान के मुताबिक, पुरी ने कहा कि हाल के वर्षों के दौरान देश में स्टार्ट-अप में वृद्धि युवाओं की उद्यमशीलता की प्रकृति को दर्शाती है।
 
भारत की जी20 अध्यक्षता के तत्वावधान में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स’ (एनआईयूए) द्वारा सम्मेलन की मेजबानी की गई।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इसी तरह की बात कह चुके हैं। पिछले साल राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत अब कमजोर नहीं बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन गया है, जो 2047 तक विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा था कि भारत ने दुनिया के किसी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया, लेकिन अगर किसी ने भारत की ओर बुरी नजर से देखा तो मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी