इंडियन ऑइल ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें 4 महानगरों में क्या हैं दाम

शनिवार, 15 जनवरी 2022 (09:30 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। मौजूदा भाव के मुताबिक आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा उत्‍तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दाम पूर्व यथावत बरकरार, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है तथा सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी